फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Edusat broadcast program in Haryana postponed from September 7 to 13.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 7 से 13 सितंबर तक एजुसेट प्रसारण कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 7 सितंबर से 13 सितंबर तक के एजुसेट प्रसारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। हालांकि छात्रों व शिक्षकों के लिए वैकल्पिक माध्यमों से पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार हरियाणा एजुसेट चैनलों पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम फिलहाल जारी नहीं किया जाएगा। एक चैनल कक्षा एक से दस तक के छात्रों के लिए था। दूसरा चैनल कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए था। निदेशालय ने आश्वस्त किया है कि नया कार्यक्रम जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। स्कूल के समय के दौरान छात्र और शिक्षक डीडी पीएम ई-विद्या चैनलों (हरियाणा 83 से 87) पर प्रसारण देख सकते हैं। यह सुविधा केबल और डीटीएच नेटवर्क पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed