फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CAG report reveals corruption worth crores under BJP rule: Abhay

कैग की रिपोर्ट से हुआ भाजपा के राज में करोड़ों के भ्रष्टाचार का खुलासा : अभय

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कैग की रिपोर्ट से भाजपा के राज में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है।

यहां जारी बयान में चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर कैग ने भी मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार सेल टैक्स, स्टांप ड्यूटी और परिवहन से संबंधित 143 इकाइयों में करीब 1000 करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं। 266 कृषि भूमि पंजीकरण में 34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्लॉटों की गलत रजिस्ट्री भी की गई। आरटीए पंचकूला में नियंत्रक अधिकारी द्वारा 5.5 करोड़ रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जनता के ऊपर टैक्स लादा जा रहा है और उसी पैसे को घाेटालों के जरिये हड़पा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed