फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mourning grips Bathinda village after four sudden deaths occur in single day heart attack

एक गांव, चार माैतें: बठिंडा में एक ही दिन में अचानक हुई चार मौत से पसरा मातम, सभी को आया हार्ट अटैक

Fri, 04 Sep 2026 01:50 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

गांव कोटशामीर में बुधवार को चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इनमें एक निलंबित पुलिसकर्मी भी शामिल है। 

विज्ञापन
Mourning grips Bathinda village after four sudden deaths occur in single day heart attack
बठिंडा के एक गांव में चार माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के गांव कोटशामीर में एक ही दिन में चार लोगों की माैत से मातम पसर गया। चारों की माैत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतकों में पुलिस विभाग से सस्पेंड गुरप्रीत सिंह (30), बिजली मैकेनिक गुरमेल सिंह (35), गांधी सिंह (46), गुरजंट सिंह (70) शामिल हैं। चारों की बुधवार को माैत हुई। 

गांव कोटशामीर नगर पंचायत के प्रधान निर्मल सिंह के अनुसार चारों लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। जब उन्होंने चारो मृतकों के परिवारों से संपर्क करके मौत का कारण पूछा तो सभी हार्ट अटैक बताया था।
विज्ञापन


हालांकि पोस्टमार्टम सिर्फ गुरप्रीत सिंह का करवाया गया है। बाकी तीन मृतकों का उनके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया है। 

एसएचओ ने की पुष्टि 
थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि गांव कोटशामीर में रहने वाले जिस पुलिस कर्मी गुरप्रीत सिंह की अचानक मौत हुई है, वह विभाग से सस्पेंड चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे में था पुलिस कर्मी
सूत्र बताते हैं कि गुरप्रीत सिंह पिछले समय के दौरान ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया था, जिस कारण वो सदमे में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed