फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500/2000 के नोट फिर बने मुसीबत, खड़ी हुई नई टेंशन, देखें और संभल जाएं

Sun, 18 Feb 2018 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 18 Feb 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
500 rupees fake note and 2000 fake note, gang arrested by panchkula crime branch
दो हजार रुपये के नकली नोट
500 और 2000 के नोटों को लेकर नई टेंशन खड़ी हो गई है। आप भी जानिए और सावधान रहें, कहीं नुकसान न उठाना पड़ जाए।
500 rupees fake note and 2000 fake note, gang arrested by panchkula crime branch
नकली नोट छापने वाला गिरोह
दरअसल, 500 और 2000 के नकली नोटों की छपाई अभी तक रुकी नहीं है। आए दिन नकली नोट बनाने वाले गैंग पकड़े जा रहे हैं। ऐसा ही एक गिरोह अब पंचकूला में पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच ने गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान पीर मुछल्ला निवासी हेमंत और डड्डूमाजरा निवासी अरुण के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
500 rupees fake note and 2000 fake note, gang arrested by panchkula crime branch
fake note - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपी लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर, आसपास के शहरों में इसकी आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी हेमंत और अरुण, नकली नोट बनाने का गोरखधंधा चला रहे हैं। इसकी भनक मिलते ही पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि दोनों आरोपी नशे के कारोबार से भी जुड़े रहे हैं, जिनकी खरीद के लिए नकली नोटों के धंधे में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
500 rupees fake note and 2000 fake note, gang arrested by panchkula crime branch
दो हजार का नकली नोट
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 83 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं, जिनमें 500-2000 के जाली नोट हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से जाली नोट तैयार करने का धंधा कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कैश की बरामदगी के बाद पुलिस अब लैपटॉप और प्रिंटर बरामद करने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का लैपटॉप लुधियाना में है, जबकि इस मामले में अभी भी अन्य सामान की बरामदगी की जानी है।
विज्ञापन
500 rupees fake note and 2000 fake note, gang arrested by panchkula crime branch
fake note
पुलिस के मुताबिक नकली नोटों के धंधे में लिप्त आरोपी हेमंत फायनेंसर का काम करता था। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी नोटों के बंडल में असली के साथ-साथ नकली नोटों को साथ रख देते थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को सेक्टर-11 की मार्केट से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपियों का रिमांड लेने के लिए वीरवार को सेशन कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed