फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कश्मीरियों का दिल ऐसे जीत रही भारतीय सेना, नेकी के बदले मुस्कान मांगती 'रोमियो फोर्स'

Tue, 07 Jan 2020 02:10 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 Jan 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Wing Romeo Force Working for Happiness of Jammu Kashmir Childrens
कश्मीरी बच्ची के साथ खेलता सेना का जवान - फोटो : अमर उजाला
देश की सरहद की रक्षा करने के साथ-साथ सेना घाटी के दुर्गम इलाकों में रहने वाले बच्चों के चेहरों की मुस्कान भी लौटा रही है और यह नेक काम कर रही है सेना की विंग 'रोमियो फोर्स', जानिए कैसे।
Indian Army Wing Romeo Force Working for Happiness of Jammu Kashmir Childrens
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के जवान एक ऐसी जन सेवा कर रहे हैं, जिसमें न तो इंसान का मजहब मायने रखता है और न ही जातपात देखी जाती है। बच्चों का इलाज और उससे उनके अभिभावकों को मिलने वाली खुशी को ही सेना के जवान अपनी सेवा का इनाम मानते हैं। घाटी के विभिन्न दुर्गम इलाकों में इसी सेवाभाव में जुटी है, सैन्य बिग्रेड की एक विशेष विंग ‘रोमियो फोर्स’।
Indian Army Wing Romeo Force Working for Happiness of Jammu Kashmir Childrens
भारतीय सेना
हालांकि सैन्य जवानों और अफसरों की इस विशेष टीम के कंधों पर घाटी में सरहदों की सुरक्षा के साथ-साथ आतंकवाद से लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। मगर इस टीम ने एक ऐसा बीड़ा भी उठा रखा है, जिससे घाटी के दुर्गम इलाकों में रहने वाली आवाम को बड़ी मदद मिलती है। इसी कड़ी में ये ‘रोमियो फोर्स’ ऐसे बच्चों का इलाज करवा रही है, जिनके होंठ पैदाइशी असामान्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Wing Romeo Force Working for Happiness of Jammu Kashmir Childrens
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कौशिक बताते हैं कि कई मामलों में बच्चों के जन्म के समय उनके होंठ कटे हुए होते हैं। इस वजह से उनके चेहरों की बनावट बिगड़ जाती है। ऐसे में नवजात के जन्म के कुछ समय उपरांत प्लास्टिक सर्जरी करके बच्चे के चेहरे को कुछ हद तक सामान्य रूप में लाने का प्रयास किया जाता है। मगर इस सर्जरी में काफी खर्च होता है। सेना की ‘रोमियो फोर्स’ ऐसे बच्चों का इलाज करवाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Indian Army Wing Romeo Force Working for Happiness of Jammu Kashmir Childrens
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
चूंकि घाटी के दुर्गम इलाकों में अभी इस तरह की सर्जरी व इलाज संभव नहीं है और बहुत से स्थानीय लोग तो ऐसे हैं, जो इस इलाज का खर्च तक नहीं उठा सकते। ऐसे में सेना की ये फोर्स निःशुल्क ही बच्चों का इलाज करवाती है और इलाज का खर्च सेना उठाती है। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए यदि इस विशेष विंग के जवानों को दूसरे राज्यों में भी जाना पड़े, तो वे जाते हैं। प्लास्टिक सर्जरी के दौरान बच्चे की पूरी देखरेख भी खुद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed