फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती के 2 नियम बदले गए, नजरअंदाज किए तो नौकरी का मौका गंवा देंगे

Mon, 26 Feb 2018 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
indian army Recruitment rules changed, two new posts creation in army
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो देखिए भर्ती के दो नए नियम। गलती से भी नजरअंदाज कर दिए तो नौकरी पाने का मौका गंवा बैठेंगे।
indian army Recruitment rules changed, two new posts creation in army
भारतीय सैनिक
दरअसल, भारतीय सेना में अब दो नए ट्रेड और शामिल कर दिए गए हैं। इन दोनो नए ट्रेड (पद) में सोल्जर फार्मा व सोल्जर (एमटी) ट्रांसपोर्ट सृजित किए गए हैं। इन नए ट्रेड पद भर्ती के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। इस संबंध में सेना भर्ती हैड ऑफिस से चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में पत्र भी आया है। चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने इन दोनों ट्रेड को शामिल करने की पृष्टि की है।
indian army Recruitment rules changed, two new posts creation in army
indian army
अब तक फार्मेसी ड्रिगी या डिप्लोमा धारक के लिए केवल सिविल क्षेत्र में ही सरकारी नौकरी के अवसर थे, लेकिन अब इन फार्मेसी डिग्री या डिप्लोमा धारकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। आप सेना में सोल्जर फार्मा ट्रेड में नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए फार्मेसी की डिग्री व या डिप्लोमा होना जरूरी है। सोल्जर जीडी व एसकेटी क्लर्क की तर्ज पर ही शारीरिक व मेडिकल परीक्षा निर्धारित मानकों के साथ पास करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army Recruitment rules changed, two new posts creation in army
indian army
कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि इसके अलावा सेना में दूसरा नया पद सोल्जर एमटी(सोल्जर मिल्ट्री ट्रांसपोर्ट) भी सृजित किया गया है। सेना में अब तक एक जवान को ही चालक की ट्रेनिंग देकर काम चलाया जा रहा है। स्पेशल तौर पर चालक की भर्ती नहीं हो रही थी, लेकिन अब सोल्जर एमटी नाम से नया ट्रेड शामिल किया गया है। 10वीं पास युवक वाहन चलाने का लाइसेंस बनवाकर इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
indian army Recruitment rules changed, two new posts creation in army
INDIAN ARMY - फोटो : AMAR UJALA
इस ट्रेड के लिए आयु 19 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। शारीरिक व मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी।। कर्नल पिल्लई ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती का फर्जीवाड़ा रोकने लिए आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। युवकों का डॉप टेस्ट, ब्लड व यूरिन जांच, आधार वेरिफिकेशन व एडमिट कार्ड की हर स्टेज पर जांच की जाती है। 10वीं व 12वीं कक्षा के मूल प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन होती है। चिकित्सकों की एक विशेष टीम मेडिकल परीक्षण करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed