फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बहनों का इकलौता भाई था वायुसेना का जवान, यूं गई जान, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

Thu, 12 Dec 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Airforce jawan died in road Accident in Punjab
जवान चिराग नैन का फाइल फोटो।

छुट्टी पर घर आए दनौदा खुर्द गांव निवासी भारतीय वायु सेना के जवान चिराग नैन (22) की पंजाब के सुनाम में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव दनौना खुर्द में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। चिराग नैन दो बहनों के इकलौते भाई थे। उन्हें 24 दिसंबर को छुट्टी के बाद यूनिट में लौटना था। चिराग नैन का परिवार फिलहाल नरवाना के रामनगर की गली नंबर दो में रहता है। 

Indian Airforce jawan died in road Accident in Punjab
- फोटो : अमर उजाला

परिजनों के अनुसार चिराग एक दिसंबर को घर आया था। चार दिसंबर को भात में शरीक हुआ। इसके बाद मंगलवार को दोस्त की शादी में गया था। उन्होंने बताया कि चिराग नैन दो वर्ष पहले ही भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। इस समय वह राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे। चिराग एक दिसंबर को छुट्टी पर आए थे। मंगलवार दोपहर को वह अपने तीन दोस्तों के साथ पंजाब के पटियाला जिले में दोस्त की शादी में शरीक होने गया था। शादी में शामिल होने के बाद चारों दोस्त सुबह घर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। 

Indian Airforce jawan died in road Accident in Punjab
कमलदीप सिंह और चिराग की फाइल फोटो।
इस दुर्घटना में चिराग के ही गांव का रहने वाला प्रदीप (22) घायल हो गया। प्रदीप और चिराग अच्छे दोस्त थे। प्रदीप ढाई साल पहले वायुसेना में भर्ती हुआ था। वायुसेना में भर्ती होने से पहले चिराग और प्रदीप हमेशा साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार प्रदीप का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Airforce jawan died in road Accident in Punjab
Haryana - फोटो : अमर उजाला

चिराग के पिता हैं वायुसेना से सेवानिवृत्त
चिराग के पिता दनौदा खुर्द गांव निवासी केसाराम भारतीय वायुसेना में थे। वह दस वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। फिलहाल वह मौहल्लखेड़ा के स्कूल में कार्यरत हैं। उनकी दो बेटियां हैं। चिराग की दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बुधवार को जैसे ही परिजनों को चिराग की हादसे में मौत की खबर मिली उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। आनन-फानन में परिवार के सदस्य पंजाब के लिए रवाना हुए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी चिराग के घर जुटने लगे। चिराग की मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।  
 

विज्ञापन
Indian Airforce jawan died in road Accident in Punjab

वायु सेना के जवानों ने दी श्रद्धांजलि 
चिराग नैन के निधन पर भारतीय वायुसेना के चार दर्जन जवान भी नरवाना पहुंचे। जहां उन्होंने पुष्प चक्र से उन्हें श्रद्धांजलि दी। दाह संस्कार से पूर्व सलामी दी। वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि चिराग नैन के अचानक चले जाने से देश और वायुसेना को काफी क्षति हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed