डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?
देश भर में डेंगू का कहर जारी है। ऐसे में अगर डेंगू हो जाए तो बहुत-सी बातों पर अमल करके इसके जानलेवा होने से बच सकते हैं। आगे पढ़ें जानकारी।
डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?
डेंगू होने पर मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी, अनार का जूस, नमक-पानी का घोल भी ले सकते हैं। उनका कहना है कि डेंगू के बाद सिर्फ एक या दो फीसदी मरीजों में ही दिक्कत आती है।
डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?
विशेषज्ञों ने बताया कि जब किसी व्यक्ति को फीवर आने के बाद ठीक होने लगता है तो डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। फीवर ठीक होने के साथ-साथ यदि मरीज के पेट में दर्द, लगातार उल्टियां, नाक या दांत से खून निकलने लगे तो मरीज को अस्पताल में दाखिल कर देना चाहिए।
डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?
सेक्टर 16 जीएमएसएच के मेडिसिन के डाक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि डेंगू के सभी पेशेंट को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती। यदि प्लेटलेट्स 10 हजार से कम हो जाए या फिर नाक, मसूढ़ों, पेशाब और मलत्याग के समय रक्तस्राव होने लगे तो प्लेटलेट्स चढ़ान की जरूरत पड़ती है। रक्त की कमी से कई अंग काम करना बंद कर देते हैं।
डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?
डेंगू से पीड़ित उन मरीजों में अधिक खतरा है, जिन्हें दोबारा यह बीमारी होती है। इसके अलावा ऐसे मरीज जिन्हें सात दिन से अधिक बुखार रहे, छोटे बच्चे, वृद्ध और गर्भवती इस बीमारी की गंभीरता के शिकार होते हैं।