फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे

Mon, 22 Feb 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन

कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे

horrible fire at tatter market sarangpur in Chandigarh

चंडीगढ़ के सारंगपुर की कबाड़ी मार्केट स्थित टेंट हाउस के गोदाम में देर रात आग लग गई। आग ने आठ दुकानों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग झुलस गए।

कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे

horrible fire at tatter market sarangpur in Chandigarh

सारंगपुर की कबाड़ी मार्केट स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रविवार देर रात आग लग गई। आग ने आठ दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान फायर टेंडर और वाटर कैनन की 15 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन रात 12 बजे के बाद भी आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।

कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे

horrible fire at tatter market sarangpur in Chandigarh

इस हादसे में तीन लोग झुलस गए, उनको इलाज के लिए सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएसएच भेजा गया है। फायर विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे सारंगपुर कबाड़ी मार्केट से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे

horrible fire at tatter market sarangpur in Chandigarh

पीसीआर से इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके  बाद चार फायर टेंडर मौके पर रवाना कर दिए गए। लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंचीं तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसे देखते हुए चार और वाहनों को मौके पर भेजा गया लेकिन ये भी कामयाब नहीं हुए। इसके बाद फायर टेंडर और वाटर कैनन की सात और गाड़ियां कबाड़ी मार्केट भेजी गईं।

विज्ञापन

कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे

horrible fire at tatter market sarangpur in Chandigarh

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टेंट हाउस के गोदाम के अलावा करीब आठ और दुकानें आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। रात 12 बजे तक आग पूरी तरह नहीं बुझी थी। उसे बुझाने की कोशिश जारी थी। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद उसकी जांच की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed