फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

Sun, 21 Feb 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 21 Feb 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

jat protest, huge voilence in haryana for jat reservation

हरियाणा आरक्षण की आग में जल रहा है। जाटों ने 9 जिलों में उपद्रव मचा रखा है। हर तरफ आगजनी, तोड़-फोड़ और लूटपाट। कर्फ्यू लगा है, जगह-जगह सेना तैनात है। पुलिस तक खौफ में हैं। जरूरतों की चीजों का अकाल पड़ गया है। पेट्रोल नहीं, पानी नहीं, खाने-पीने के सामान ‌की किल्लत होने लगी है। तस्वीरों में देखिए तबाही।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

jat protest, huge voilence in haryana for jat reservation

आरक्षण की मांग को लेकर सिरसा में भी बवाल हो गया है। जाटों ने एनएच9 पर जाम लगाते हुए आवाजाही ठप कर दी। जिले के कई इलाको में जाम लगा है। कई गाँवो का शहर से संपर्क टूट गया है। सिरसा से पंजाब को जोड़ने वाला NH -9 पर गांव खेरेकां के पास जाटों ने जाम लगाया है। सिरसा से ऐलनाबाद जाने वाले रास्‍ते पर गांव माधोसिंघाना के पास जाम लगाया गया है। सिरसा से राजस्थान के भादरा को जोड़ने वाले रास्ते पर गांव नेजीआ के पास जाम लगाया गया है।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

jat protest, huge voilence in haryana for jat reservation

जाट आंदोलन के कारण सबसे ज्यादा रोहतक के हालात बिगड़े हुए हैं। यहां उपद्रवियों ने पुलिस चौकी को फूंक ‌दिया। बाजार में भी कई जगहों पर आग लगा दी। रोहतक में सेना की एक ही टुकड़ी डटी है। और सेना को जाने नहीं दिया जा रहा है। हिसार में लोगों ने सड़क खोद कर हाइवे जाम कर दिया। सेना आगे नहीं जा पा रही है। झज्जर में आज सेवेर काफी आगजनी हुई। भिवानी में बैंक जला दिया गया। गुड़गांव में एक रेलवे स्टेशन फूंक ‌‌दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

jat protest, huge voilence in haryana for jat reservation

सेना के 2000 और जवान हालात काबू करने को भेजे गए हैं। सोनीपत में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन जलाया। नांगल चौधरी में बाजार बंद करवा कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। गैर जाटों को एकजुट होते देख पुलिस ने तुरन्त स्थिति संभाली और जाट नेताओं से मिलकर दिए शांति बनाए रखने के निर्देश। पुलिस ने दुकानदारों से वापस दुकान खोलने की अपील करने पर दुकानदारों ने पुन: खोली दुकानें।

विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

jat protest, huge voilence in haryana for jat reservation

हिसार के हांसी में दो जातियों में टकराव हुआ। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोडे़। कर्फ्यू लगाया गया है, जिसमें उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। तिकोना पार्क और हिसार चुंगी पर शराब के दो ठेकों को भी आग के हवाले कर दिया। हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद वहां खड़ी कार में आग लगा दी। हांसी में देर शाम बाइक एजेंसी में आग लगा दी गई, जिसमें एजेंसी में खड़ी कई बाइक जल गईं। गांव बालसमंद में दो पक्षों में आपसी टकराव में दो घायल हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed