फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेसी नेता के हाथ में हाथ डाले दिखे मोदी के मंत्री

Sat, 27 Dec 2014 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 27 Dec 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के हाथ में हाथ डाले दिखे मोदी के मंत्री

hooda and cabinet minister birender singh together

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह एक बार फिर कांग्रेसी खेमे में अपने घोर विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हाथों में हाथ डाले दिखे। यह देखकर पब्लिक समेत राजनीति दिग्गज भी हैरत में पड़ गए कि आखिर माजरा क्या है?

कांग्रेसी नेता के हाथ में हाथ डाले दिखे मोदी के मंत्री

hooda and cabinet minister birender singh together

दरअसल केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व राज्यपाल सुल्तान सिंह को श्रद्धांजलि देने  रोहतक के सेक्टर तीन स्थित कम्यूनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। बता दें कि हुड्डा रिश्ते में बीरेंद्र सिंह के बुआ के बेटे हैं।

कांग्रेसी नेता के हाथ में हाथ डाले दिखे मोदी के मंत्री

hooda and cabinet minister birender singh together

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर जब हुडडा के पास पहुंचे तो पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सभा में राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व स्पीकर एवं इनेलो नेता गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, हजकां नेता धर्मपाल मलिक, चौधरी रणजीत सिंह, पूर्व विधायक बी. बी. उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के हाथ में हाथ डाले दिखे मोदी के मंत्री

hooda and cabinet minister birender singh together

इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पास पहुंचे और उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। श्रद्धांजलि सभा में सभी नेताओं ने अपने अपने तरीके से पूर्व राज्यपाल को याद किया।

विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के हाथ में हाथ डाले दिखे मोदी के मंत्री

hooda and cabinet minister birender singh together

सभा के बाद जब केंद्रीय मंत्री जब उठकर जाने लगे तो उन्हें बाहर तक छोड़ने ‌के लिए विधानसभा में कांग्रेस की विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी उठकर उनके साथ गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed