30 अक्तूबर को हिंदू नेता विपिन शर्मा को बीच सड़क गोलियों से भून दिया गया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद से कई बातें सामने आई हैं, देखिए...
2 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
देश की अतिसंवेदनशील जेलों में शुमार अमृतसर सेंट्रल जेल में हर रोज कैदियों के बीच जश्न मनता है। इस तरह के जश्न में ऐसे चेहरे शामिल होते हैं, जिनसे जेल में मौजूद बाकी कैदी खौफ खाते हैं।
हाल ही में जेल के अंदर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही यहां बंद कैदियों की बेखौफ हरकतें चर्चा में हैं। इसीलिए पिछले दिनों जिले में हुई हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या के मामले की जांच कर रहीं टीमों को भी शक है कि इस वारदात की साजिश भी जेल में ही रची गई होगी।
4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
यही वजह है कि चंडीगढ़ और दिल्ली से यहां पहुंचीं जांच टीमें अब हत्याकांड की जड़ें इसी जेल में तलाश रही हैं। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक घटना के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन की बात सामने आने के कारण ही पुलिस को उम्मीद है कि यदि जेल में छापामारी और कुछ कैदियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उनका शक पुख्ता हो सकता है।
5 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
पुलिस सूत्रों की मानें तो सारज सिंह मिंटू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के जेल जाने के बाद से ही उसका अधिकांश काम संभालता है। जग्गू भगवानपुरिया ने जेल से रंगदारी मांगी थी। मृतक प्रापर्टी डीलर के साथ-साथ अपने दोस्त मोनू भारत नगर के साथ मिलकर लाटरी का काम करता था। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मोनू से पांच लाख की डिमांड रखी थी।