फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, हॉकी इंडिया लीग में पंजाब से कैसे हारा यूपी?

Wed, 28 Jan 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 28 Jan 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग में पंजाब से कैसे हारा यूपी?

HIL: Punjab Warriors won match

हाकी इंडिया लीग के अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब वॉरियर्स की टीम ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 3-2 से हरा दिया। हालांकि, पंजाब को जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही पंजाब वारियर्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

देखिए, हॉकी इंडिया लीग में पंजाब से कैसे हारा यूपी?

HIL: Punjab Warriors won match

पंजाब के जेप स्टॉकमैन को शानदार बचाव के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। यह मुकाबला मोहाली के नए बने हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मैच के पहले क्वार्टर में वीआर रघुनाथ ने सातवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर उत्तर प्रदेश को बढ़त दिलाई।

देखिए, हॉकी इंडिया लीग में पंजाब से कैसे हारा यूपी?

HIL: Punjab Warriors won match

12वें मिनट में पंजाब के वरुण कुमार ने पेनाल्टी कार्नर से गोल करके मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। दूसरे क्वार्टर में पंजाब के एसवी सुनील ने 28वें मिनट में विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए मैदानी गोल दागकर मेजबानों को 2-1 की बढ़त दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग में पंजाब से कैसे हारा यूपी?

HIL: Punjab Warriors won match

यह बढ़त तीसरे क्वार्टर तक कायम रही। चौथे व निर्णायक क्वार्टर में संदीप सिंह ने 42वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर पंजाब की बढ़त को 3-1 कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी उत्तर प्रदेश ने जल्द हार नहीं मानी। मैच के 53वें मिनट में वीआर रघुनाथ ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर इस बढ़त के अंतर को 3-2 तक किया।

विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग में पंजाब से कैसे हारा यूपी?

HIL: Punjab Warriors won match

इसके बाद हूटर बजने तक पंजाब ने यह बढ़त कायम रखी।  पंजाब की जीत पर खुशी जताते हुए कप्तान जेमी डवायर ने कहा कि अगले मैच में उनकी कोशिश रहेगी कि रक्षा पंक्ति को और मजबूत किया जाए। उधर, उत्तर प्रदेश के कप्तान वीआर रघुनाथ ने कहा कि कई गलतियां की, जिससे टीम ने जीतने के कई मौके गंवाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed