फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचसीएस भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा के तरीके में किया गया बड़ा बदलाव, 5 क्लिक करके जानिए

Wed, 17 Jul 2019 12:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Jul 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
HCS Recruitment, haryana civil services exam pattern changed
फाइल फोटो
हरियाणा सिविल सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है। पांच क्लिक करके जानिए और फिर परीक्षा देने की तैयारी कीजिए।
HCS Recruitment, haryana civil services exam pattern changed
फाइल फोटो
प्रदेश सरकार ने नए तरीके को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी है। संशोधन के अनुसार, एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवाओं के पद पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा में 4 पेपर (तीन अनिवार्य और एक वैकल्पिक) होंगे। बैठक के बाद कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि अनिवार्य और वैकल्पिक पेपरों के लिए पहले से अधिसूचित 23 वैकल्पिक विषयों और पाठ्यक्रम की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
HCS Recruitment, haryana civil services exam pattern changed
फाइल फोटो
वर्तमान में एचसीएस और संबद्ध सेवाओं की मुख्य लिखित परीक्षा में 5 पेपर शामिल थे। इनमें अंग्रेजी, हिंदी एवं सामान्य अध्ययन के लिए एक-एक पेपर और 23 वैकल्पिक विषयों की सूची में से चुने जाने वाले दो वैकल्पिक विषयों के लिए एक-एक पेपर था। अब चार पेपर की मुख्य लिखित परीक्षा होगी। ये परीक्षा कुल 600 अंकों की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
HCS Recruitment, haryana civil services exam pattern changed
फाइल फोटो
अंग्रेजी का पेपर-वन (अंग्रेजी निबंध सहित) और हिंदी का पेपर-टू (हिंदी निबंध सहित)(देवनागरी लिपि में) 100-100 अंकों का होगा, जबकि सामान्य अध्ययन के पेपर-3 और 23 वैकल्पिक विषयों  की सूची से चुने जाने वाले एक विषय का पेपर-4, 200-200 अंक का तय किया गया है। परीक्षा के प्रश्न पत्र पारंपरिक (निबंध) होंगे और प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि का होगा।
विज्ञापन
HCS Recruitment, haryana civil services exam pattern changed
फाइल फोटो
उम्मीदवारों के पास भाषा या साहित्य के पेपर को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न पत्रों का उत्तर अंग्रेजी या हिंदी में देने का विकल्प होगा। हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियम, 2008 में संशोधन को मंजूरी देने के साथ ही नए नियम प्रभावी हो गए हैं। इन नियमों में संघ लोक सेवा आयोग के नियमों के अनुरूप अधिक समानता और एकरूपता लाई गई है। इन नियमों को हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) (द्वितीय संशोधन) नियम, 2019 कहा जाएगा। जल्दी सरकार इसकी अधिसूचना जारी करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed