फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MBBS कोर्स से जुड़ा एक नियम बदल दिया गया है, पढ़ें सरकारी फरमान

Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
haryana govt special condition for mbbs course students
doctor
एमबीबीएस कर रहे स्टूडेंट्स को कोर्स पूरा करने के बाद अब एक शर्त पूरी करनी होगी। इसे लेकर एक सरकारी फरमान जारी हुआ है, जरूर पढ़ लें। 
haryana govt special condition for mbbs course students
doctor - फोटो : demo pic
दरअसल, हरियाणा के सरकारी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने वाले डाक्टरों को हरियाणा में कम से कम दो वर्ष की सेवाएं देनी होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय स्तर पर यह निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इन डाक्टरों पर पैसा सरकार खर्च करती है और सेवाएं बाहर देते हैं। इसके लिए विवरणिका में भी अनुच्छेद डाला जाएगा। 
haryana govt special condition for mbbs course students
doctor
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। प्रदेश के चार सरकारी अस्पतालों से 2 वर्ष के दौरान करीब 800 डॉक्टर मिलेंगे, जिससे हरियाणा के लोगों को डॉक्टर्स की कमी नहीं अनुभव होगी। इसके अलावा पीजीआईएमएस रोहतक के डेंटल कॉलेज की सीटों को बढ़ाकर 60 से 100 किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana govt special condition for mbbs course students
doctor
मंत्री विज के मुताबिक, इससे दंत चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। विज ने बताया कि राज्य के 6 सरकारी अस्पतालों में डीएनबी के कोर्स शुरू किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर निकल सकें। भिवानी के सरकारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 29 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
haryana govt special condition for mbbs course students
doctor
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों ने कालेज को सरकार की ओर से अधिगृहीत करने की अपील की गई है, जिसको मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री इस संदर्भ में जो निर्णय करेंगे, वही मान्य होगा। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed