फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST के नाम पर इस तरह की ठगी आपके साथ भी हो सकती है, सावधानी बरतें

Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
gst ragistration fraud
GST
जीएसटी लागू होने के बाद आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। देखिए आप भी इस तरह की ठगी का शिकार हो सकते हैं, जानिए और सावधानी बरतें।
gst ragistration fraud
gst - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सौदापुर में सामने आया। जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर दुकानदारों को ठगा जा रहा था। दुकानदारों से रजिस्ट्रेशन कराने के ​लिए 12-12 सौ रुपये मांगे जा रहे थे। दुकानदारों ने फार्म भी भरने शुरू करा दिए। इसी बीच पंच हनी की समझदारी से कई दुकानदार ठगी से बच गए। 
gst ragistration fraud
GST
हुआ यूं कि गांव में दो युवक व एक युवती पकोड़ा विक्रेता सतनाम सिंह के पास आए और कहा कि जीएसटी लागू हो गया है। अब सभी दुकानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए सभी दुकानदारों को 1200 रुपये देने होंगे। सतनाम ने फार्म भर देने की बात कही। इतनी ही देर में पंच लवप्रीत उर्फ हनी आ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gst ragistration fraud
GST
हनी ने जब उन तीनों से नाम पता और अन्य जानकारी मांगी तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। उसने पुलिस को बुलाने की बात कही तो वे तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसी तरह जीएसटी लागू होने के बाद कारोबारियों के उस गिरोह में काफी बेचैनी है, जो बिना रजिस्टर्ड कैश पर अपना ज्यादातर काम कर टैक्स की भारी चोरी करते थे। 
विज्ञापन
gst ragistration fraud
GST
इनमें गैर रजिस्टर्ड कारोबारी शामिल हैं। अब ऐसे ही कारोबारियों की ओर से फर्जीवाड़े की आशंका बन गई है, जिसे लेकर जीएसटी आयुक्तालय ने अलर्ट किया है। उद्योगपतियों और ग्राहकों से आह्वान किया गया है कि वे माल की खरीद-फरोख्त के दौरान जीएसटी पर आधारित जनरेट किए गए बिल पर जीएसटी नंबर की तस्दीक जरूर कर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed