हुड्डा ने कांग्रेसियों में भरा जोश, जीत लो हरियाणा
अंबाला कैंट के फरुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के सिखों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
हुड्डा ने कांग्रेसियों में भरा जोश, जीत लो हरियाणा
सीएम ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पचास फीसदी टिकट युवाओं को देंगे। सीएम ने दो टूक कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है फिर इसे पंजाब को कैसे दे दें।
हुड्डा ने कांग्रेसियों में भरा जोश, जीत लो हरियाणा
कैंट के सदर एरिया को फ्रीहोल्ड करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि कार्रवाई चल रही है। जीटी रोड (कैंट के पास) पर बनने वाले शहीद स्मारक के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जल्द बन जाएगा।
हुड्डा ने कांग्रेसियों में भरा जोश, जीत लो हरियाणा
सीएम ने कहा कि मोदी सरकार अब तक जनता को कोई राहत नहीं दे पाई है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
हुड्डा ने कांग्रेसियों में भरा जोश, जीत लो हरियाणा
प्रदेश की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सिखों का मामला है और इस मामले में किसी के भी हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे।