फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 3 में आने के लिए हरियाणा और 13 राज्य आमने सामने, दावे पर एक नजर

Thu, 08 Jun 2017 09:33 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Jun 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
haryana claim for top 3 states in health development
Anil Vij - फोटो : File Photo
हरियाणा अगले तीन साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कायापलट करने वाले तीन प्रमुख राज्यों में शामिल होने के लिए अपना दावा पेश करने जा रहा है। नौ जून को नई दिल्ली में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 13 राज्यों की बैठक होने जा रही है। टॉप-थ्री में आने के लिए इन राज्यों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है, जिसे बैठक में आंकड़ों और प्रस्तुतिकरण के जरिए और पुख्ता किया जाएगा।


हरियाणा की टक्कर 13 राज्यों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात, पंजाब से है। ये स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। हरियाणा का पक्ष इसलिए मजबूत माना जा रहा है, चूंकि बीते साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम सुधार हुए हैं। प्रदेश में शिशु मृत्यु दर एक हजार बच्चों पर 36 है, जबकि देश में ये औसत 41 है। इसके साथ ही मातृ मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल इन खूबियों को गिनाने के साथ ही भविष्य का खाका भी प्रस्तुत करेंगे। विज के साथ स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, एनएचएम की प्रबंध निदेशक अमनीत पी कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

टॉप-थ्री की तकनीकी व वित्तीय मदद करेगा नीति आयोग

haryana claim for top 3 states in health development
Anil Vij
स्वास्थ्य के क्षेत्र में नजीर पेश करने के लिए बेहतर आंकड़ों के आधार पर चुने जाने वाले तीन राज्यों की सूरत बदलने में नीति आयोग वित्तीय के साथ तकनीकी मदद करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ मुहैया कराए जाएंगे ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार लाया जा सके।

हरियाणा के प्रमुख लक्ष्य
. शिशु, मातृ मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण सौ फीसदी करना, अनीमिया का खात्मा, एचआईवी, टीबी और मलेरिया के मामले लगभग खत्म करना स्वास्थ्य विभाग की मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी।

चुनौतियां
. स्वास्थ्य पर लोगों की जेब से होने वाला खर्च रोकना
. कुछ लोगों को सुविधा, कुछ वंचित, ये भेदभाव खत्म करना
. स्वास्थ्य ढांचा और मानव संसाधन बढ़ाना

हरियाणा का पक्ष मजबूत : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि टॉप-थ्री में आने की पूरी उम्मीद है। प्रतिद्वंद्वी राज्यों के मुकाबले बीते कुछ साल में हरियाणा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे बेहतरीन काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed