{"_id":"59719c2b4f1c1be75b8b49f4","slug":"harmanpreet-kaur-unknown-facts-played-record-inning-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#WWC2017: कंगारुओ के छक्के छुड़ाने वाली हरमनप्रीत के बारे में 10 अनकही बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#WWC2017: कंगारुओ के छक्के छुड़ाने वाली हरमनप्रीत के बारे में 10 अनकही बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
वर्ल्ड कप 2017 के सेकेंड सेमीफाइनल में कंगारुओं के छक्के छुड़ाने वाली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के बारे 10 अनकही बातें, आप भी जान लीजिए।
harmanpreet kaur
वीरेंद्र सहवाग रोल मॉडल हैं
पंजाब की रहने वाली हरमनप्रीत कौर के रोल मॉडल वीरेंद्र सहवाग हैं। वह वीरू के 'बॉल देखो, हिट करो' के फॉर्मूले को यकीन करने में यकीन करती हैं। आज उनके अंदाज में ही हरमन ने बैटिंग की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिफ्टी पूरी होने के बाद हरमन ने अगली 26 गेंदों में बिजली की गति से शतक जड़ा। हरमन ने 71 रनों के लिए महज 25 गेंद खर्च की।

ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम से खेलीं हैं
हरमनप्रीत पंजाब और टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम सिडनी थंडर्स की ओर से भी खेल चुकी हैं। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल सकीं। सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली हरमन पहली भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत सरे स्टार्स से जुड़ने वाली भी पहली भारतीय हैं। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में अपना पहला शतक जड़ा था।

- फोटो : pti
हरमन भारतीय टी20 टीम की कप्तान हैं
28 वर्षीय हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को टीम इंडिया का हिस्सा बनीं। इसी दिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला। 13 अगस्त 2014 को हरमन ने इंगलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरमनप्रीत ने 31 गेंदों पर 46 रन जड़े थे। 2016 में ही हरमनप्रीत कौर को भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंप दी गई।

मिताली राज और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : pti
लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी हरमन
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 49 वनडे इंटरनेशनल और 53 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। हरमन को साथ खेलने के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं तो लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। अब वो लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उस माहौल में अपशब्द कहना आम बात थी। लड़के खेलते-खेलते कई तरह के अपशब्द कहते थे, जो किसी के लिए सुनना आसान न हो।