बेटा होने की दवा का ये नुकसान जानते हैं क्या?
बेटा पैदा करने की चाह में दवा तो सभी लोग ले लेते हैं, लेकिन क्या आप इस पुत्रजीवक दवा से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं क्या?
बेटा होने की दवा का ये नुकसान जानते हैं क्या?
हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में बेटे के जन्म का दावा करने के नाम पर महिलाओं को खिलाई जाने वाली बूटी और बीज को पीजीआई के डॉक्टरों और आयुर्वेद के प्रोफेसरों ने सिरे से खारिज कर दिया है। यही नहीं, इनके कारण ही ट्रांसजेंडर बच्चे पैदा हो रहे हैं।
बेटा होने की दवा का ये नुकसान जानते हैं क्या?
पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि जब से अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शिकंजा कसा है, तभी से लोग पुत्र जीवक दवाओं की तरफ आकर्षित हुए हैं। हरियाणा में अब भी कई जगह प्रेग्नेंसी के दौरान शिवलिंगी और मधुफल की पुड़िया दी जा रही है।
बेटा होने की दवा का ये नुकसान जानते हैं क्या?
डॉक्टर अमरजीत सिंह की टीम ने शिवलिंगी बीज का लेबोरेट्री में टेस्ट किया तो पता चला कि उनमें स्टेरॉयड की मात्रा काफी अधिक है। इसे खाने से ट्रांसजेंडर बच्चे पैदा हो रहे हैं। ये बच्चे ऊपर से तो पुरुष दिखते हैं, लेकिन उनके पेट के अंदर बच्चेदानी, ओवरीज और यूटरस होते हैं। पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में ऐसे कई केस आज भी देखने को मिल जाते हैं।
बेटा होने की दवा का ये नुकसान जानते हैं क्या?
पिछले दिनों खबरें आई थी कि बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में बेटा होने की दवा पुत्र जीवक बेची जा रही है। वीरवार को हरियाणा विधानसभा में भी बाबा रामदेव को हरियाणा का ब्रांड एंबेसडर बनाने के विरोध में कांग्रेसियों ने यही दलील दी।