जब बात T20 विश्वकप की आती है तो सभी भारतीयों को जोगिन्दर शर्मा का आखिरी ओवर जरूर याद आता है। आज उनका जन्मदिन है, देखिए अब वो क्या कर रहे हैं?
2007 के T20 विश्वकप में पाकिस्तान के मिस्बाह का विकेट लेकर भारत को पहला टी20 विश्वकप का खिताब दिलाने वाले जोगिंदर शर्मा का आज जन्मदिन है। उस मैच से अपनी पहचान बना चुके जोगिंदर शर्मा ने आईपीएल के पहले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। इसके बाद उनका नाम गुम सा हो गया।
3 of 7
International Cricketer and DSP Joginder Sharma
जोगिंदर शर्मा का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ है। T20 वर्ल्डकप जीतने के बाद हरियाणा सरकार ने जोगिंदर को 21 लाख रुपये कैश और हरियाणा पुलिस ने डीएसपी का पद ऑफर किया था। फिलहाल जोगिंदर हिसार में डीएसपी के पोस्ट पर कार्यरत हैं।
चलिए आपको एक बार फिर याद दिलाते हैं कि क्या हुआ था आखिरी ओवर में। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर मिसबाह उल हक थे। ऐसे में धोनी ने अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए जोगिंदर शर्मा को गेंद थमा दी। ऐसे में जोगिंदर ने पहली गेंद वाइड फेंक दी।
दूसरी गेंद खाली गई तो सबको थोड़ा धीरत हुआ। लेकिन करजब मिसबाह ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया तो लोगों को लगा कि धोनी ने गलत गेंदबाज को गेंदबाजी के लिए बुला लिया है। उन्हें हरभजन सिंह को गेंदबाजी के लिए बुलाना चाहिए था।