{"_id":"595759b44f1c1b1c6e8b4d0e","slug":"gst-goods-services-tax-effect-on-car-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST: जानिए अब कौन सी कार बाइक महंगी कौन सी सस्ती, कितनी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: जानिए अब कौन सी कार बाइक महंगी कौन सी सस्ती, कितनी?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी का कारों और दोपहिया वाहनों की कीमतों पर काफी असर पड़ेगा। अगर खरीदने का मन है तो जानिए कौन सा वाहन कितना महंगा और कितना सस्ता होगा।
luxury cars
एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद छोटी कारों की कीमतों के बढ़ने की संभावना है। छोटी कारों पर अभी 25 से 26 प्रतिशत टैक्स लगता है, वो 29 से 31 प्रतिशत तक हो जाएगा। भारत छोटी कारों के निर्माण और दुनिया भर के बाजारों में निर्यात का हब है, जीएसटी के लागू होने से इस कारोबार पर भी फर्क पड़ेगा।
cars
- फोटो : amarujala
लग्जरी कारों के दामों में भी गिरावट आने की संभावना है। नई कर व्यवस्था से इन पर टैक्स का बोझ पहले से कम होगा। अभी कारों पर टैक्स 41.5% से 44.5% के बीच है। इसमें 27-30% सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और स्टेट वैट भी है। जीएसटी लागू होने से इन कारों पर ज्यादा से ज्यादा 43 प्रतिशत टैक्स लगाया जा सकता है, जिसमें 28 प्रतिशत बेस टैक्स और 15 प्रतिशत सेस जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cars
- फोटो : amarujala
350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल पर ज्यादा से ज्यादा 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इससे अधिक क्षमता वाली बाइक पर बेस टैक्स के अलावा 3 प्रतिशत सेस भी लगाया जाएगा। इस तरह इन बाइक पर टैक्स 31 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे बता दें कि अभी तक देश में अलग अलग तरह के टू-व्हीलर्स पर 28 से 35 फीसदी के बीच टैक्स लगता है।
विज्ञापन
cars
- फोटो : amarujala
कॉमर्शियल व्हीकल्स की बात करें तो सामान ढोने वाली गाड़ियों पर सीधा 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 10 से 13 सवारियों को ढोने वाली गाड़ियों पर 15 प्रतिशत का अतिरिक्त सेस देना होगा। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स पर भी 28 प्रतिशत का टैक्स लगेगा, जो अभी 15 से 18 प्रतिशत के बीच है। इससे भी गाड़ियों की कीमतें बढ़ जाएंगी।