16 साल के छात्र को सलाना 1.44 करोड़ के पैकेज को गूगल ने फेक बताया है। तो क्या हर्षित के साथ 'फ्रॉड' हुआ है?
दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित सरकारी स्कूल से 12वीं के छात्र हर्षित को गूगल में 1.44 करोड़ सालाना पैकेज पर नौकरी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
3 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
गूगल ने ऐसे किसी भी प्रपोजल से जहां साफ इंकार किया है, वहीं स्कूल प्रिंसिपल इंद्रा बेनीवाल ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। इतना ही नहीं, हर्षित का मोबाइल भी बंद है।
4 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
तो अब सवाल उठता है कि ये सब क्यों और कैसे हुआ? गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33 के प्रिंसिपल बेनीवाल ने बताया कि 15 दिन पहले हर्षित ने अपने आईटी के टीचर्स को बताया कि उसका चयन गूगल में हो गया है।
5 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
प्रिंसिपल के अनुसार हर्षित ने सभी को मिठाई भी खिला दी। इसके बाद टीचर्स ने प्रिंसिपल को यह बात बताई। प्रिंसिपल ने उनसे पूरी बात लिखकर लाने को कहा।