{"_id":"597972004f1c1be50a8b482f","slug":"gas-balloon-from-pakistan-lands-in-gurdaspur-creates-flutter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से फिर आया गुब्बारा, उस पर लिखा संदेश भी हैरान करने वाला देखिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से फिर आया गुब्बारा, उस पर लिखा संदेश भी हैरान करने वाला देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान से फिर आया गुब्बारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान कभी गुब्बारों से तो कभी कबूतर के जरिए संदेश भिजवाता रहता है। इस बार फिर एक गुब्बारा आया और उस पर जो लिखा है, वो काफी हैरान करने वाला है।
भारत-पाक
पंजाब के गुरदासपुर में सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र के आसमान में एक गुब्बारा आता दिखाई दिया। हवा का दबाव कम होने के कारण वह कलानौर टैक्सी स्टैंड के पास आकर गिरा। गुब्बारा टैक्सी चालक हरभजन सिंह निवासी कलानौर के हाथ लगा। उसने इसकी जानकारी कलानौर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। गुब्बारे पर उर्दू में जश्न-ए-आजादी लिखा हुआ था।
इंडो पाक बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
दूसरी ओर, तरनतारन में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र के कुछ किसानों ने फेंसिंग गेट तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान बीएसएफ के जवानों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि जवानों से भिड़ने वालों ने इस दौरान पूरे वाकये का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे किसी सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। 24 जुलाई की इस घटना के मामले में बीएसएफ की ओर से की गई शिकायत पर थाना खेमकरण की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दी शिकायत में बीएसएफ के कमांडर इंस्पेक्टर हबीब खान ने बताया कि पिछले दिनों सुरजीत सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी खेमकरण, सुरजीत सिंह पुत्र जैल सिंह निवासी कलश, कर्मवीर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मीयांवाला, बिट्टू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मीयांवाला, प्रताप सिंह निवासी मीयांवाला, टोनी निवासी मीयांवाला और एक अन्य व्यक्ति ने बॉर्डर पर लगे फेंसिंग गेट नंबर 155-एम के नजदीक केके बैरियर चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
इसी दौरान उन्होंने फेंसिंग गेट को तोड़ने की कोशिश की। जब बीएसएस के सिपाही मुकेश कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी जवाब के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। आरोपियों ने सिपाही मुकेश कुमार की ड्यूटी में बाधा डालते हुए बॉर्डर के फेंसिंग लाइन का वीडियो भी बनाया। साथ ही बाद में उन्होंने वीडियो को किसी सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।