{"_id":"6ae712d84c23bb527d01cff5","slug":"cm-bhagwant-mann-rally-in-abohar-punjab-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 37.43 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 1291 करोड़ रुपये, सीएम मान ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 37.43 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 1291 करोड़ रुपये, सीएम मान ने किया एलान
Sun, 01 Nov 2026 03:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:52 PM IST
सार
अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारें हमेशा पंजाब का खजाना खाली होने का रोना रोती थीं, लेकिन उनकी सरकार ने विकास कार्यों के लिए कभी पैसों की कमी का बहाना नहीं बनाया।
विज्ञापन
अबोहर में रैली के दौरान सीएम मान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को श्रीगंगानगर रोड स्थित अबोहर में रैली स्थल पर पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 37 लाख 43 हजार महिलाओं के खातों में करीब 1291 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पूरा पंडाल आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारें हमेशा पंजाब का खजाना खाली होने का रोना रोती थीं, लेकिन उनकी सरकार ने विकास कार्यों के लिए कभी पैसों की कमी का बहाना नहीं बनाया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने हजारों युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी हैं।
वहीं, पिछली सरकारों के कार्यकाल में नौकरी पाने के लिए नोटों से भरे अटैची देने पड़ते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के करीब 90 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं के बिल जीरो आ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत अब तक करीब 54 लाख लोगों के 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
मान ने कहा कि उनकी सरकार सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंचा रही है। यहां तक कि विरोधी दलों से जुड़े परिवारों को भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जा रहा है। रैली में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने इतने बड़े आयोजन के लिए डॉ. सुहानी डोडा को बधाई भी दी।

Trending Videos
विधायक संदीप जाखड़ को समर्थकों के साथ पुलिस ने किया डिटेन
- फोटो : संवाद
विधायक संदीप जाखड़ को समर्थकों के साथ पुलिस ने किया डिटेन
वहीं, अजय हत्याकांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर रविवार को नया घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर परिवार की बात उनके सामने रखने जा रहे विधायक संदीप जाखड़, उनके समर्थकों और पीड़ित परिवार के सदस्यों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में ही डिटेन कर लिया। इस दौरान मेयर सहित परिवार के चार अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के अबोहर दौरे के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की उनसे मुलाकात करवाने का निर्णय लिया था, ताकि परिवार सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा रखकर न्याय की मांग कर सके। लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने जाने से रोक दिया।
इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए जाखड़ ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री जनता के सम्मान की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हत्या के मामले में इंसाफ मांग रहे परिवार को उनसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि तथा पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
जाखड़ ने कहा कि अजय की हत्या के बाद परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ मिलने की कोई ठोस उम्मीद नजर नहीं आ रही। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए।