प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आमिर खान शुक्रवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में नतमस्तक हुए। वे यहां एक घंटा रुके और लंगर छका। इस दौरान आमिर खान पूरे सिख लिबास में थे और केसरी पगड़ी सजाई हुई थी। आमिर खान का दौरा गोपनीय था लेकिन पता लगने पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक गुरुद्वारे पहुंच गए।
2 of 5
aamir khan
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आमिर खान इन दिनों रोपड़ में हैं जहां वे अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग गांव गढ़ बागा में कर रहे हैं। उनके साथ करीना कपूर भी शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान कुछ धार्मिक सीन भी फिल्माए गए हैं जिसके लिए गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब का स्टाफ वहां आता जाता है।
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के चरन छोह प्राप्त गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब के इतिहास के बारे में जानकारी लेने के लिए खान यहां नतमस्तक हुए। आमिर खान गुरुद्वारा साहिब में करीब 12 बजे आए और करीब एक घंटा तक रुके। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई पवित्र सिंह से इस स्थान के इतिहास के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अमरजीत सिंह जिंदवड़ी और अन्य स्टाफ ने उनको सिरोपा देकर सम्मानित भी किया। इसके बाद आमिर खान ने गुरुद्वारा साहिब में लंगर भी छका। मैनेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि लंगर में कोई स्पेशल पकवान नहीं बनाया गया था खान ने दाल व गाजर की सब्जी के साथ सादा प्रशादा छका और दलिया भी खाया।
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने उनके साथ खुले दिल के साथ बातें की और इसके बाद वह श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर गुरमीत सिंह रिकार्ड कीपर, करमजीत सिंह अकाउंटेंट, प्रेम सिंह इंचार्ज निवास, बलजीत सिंह स्टोर कीपर, करनैल सिंह इंचार्ज सदाबरत और जसपाल सिंह खचांजी मौजूद रहे।