गणपति विसर्जन के दौरान उस समय सभी की सांसे फूल गई जब पानी का तेज बहाव अपने साथ दो लड़कियों को बहा कर ले जाने लगा। LIVE तस्वीरें
घटना चंडीगढ़ से सटे पंचकूला की है, जहां गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब 5 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए घग्गर नदी को पार करने की कोशिश में दो युवतियां पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं।
काफी मशक्कत के बाद परिजनों और गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर दोनों युवतियों को डूबने से बचा लिया गया। हैरत की बात कि वहां धारा-144 लागू होने की वजह से हर वक्त सुरक्षा व्यवस्था होती है, लेकिन जब युवतियां डूब रही थीं तो उन्हें बचाने के लिए परिजनों और गोताखोरों के अलावा कोई सामने नहीं आया।
हुआ यूं कि गणेश विसर्जन के समय दो युवतियां नदी को पार करते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में बहने लगीं। उनके परिजन व वहां मौजूद गोताखोर युवतियों को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े।
परिजनों व गोताखोरों की सूझबूझ और बहादुरी से युवतियों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिजनों ने बताया कि तेज बहाव के कारण पत्थर भी बहकर आ रहे थे, जिससे चोटिल भी हुए।