दीवाली के मौके पर बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल ऑफर्स लेकर आया है। जानिए क्या और कब से कब तक लागू रहेंगे?
बीएसएनएल प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा एसटीवी पर बीएसएनएल 10 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम दे रहा है। बीएसएनएल के मौजूदा एसटीवी 159 रुपये, एसटीवी 201रुपये, एसटीवी 359 रुपये व एसटीवी 449 रुपये हैं।
इन सभी टैरिफ वाउचर पर बीएसएनएल 10 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम का त्योहारी ऑफर दे रहा है। यह ऑफर 15 अक्तूबर से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर तक संपूर्ण भारत में उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा कंपनी ने कम समय की वैलिडिटी व कम कीमत वाले प्रमोशनल काम्बो वाउचर भी पेश किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 13 रुपये, 14 रुपये, 15 रुपये, 77 रुपये और 177 रुपये है।
एमएस ढिल्लों, मुख्य महाप्रबंधक, दूरसंचार, पंजाब परिमंडल, चंडीगढ़ ने कहा कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों के अमूल्य समर्थन और फीड बैक के लिए समय-समय पर ऐसी योजनाएं व ऑफर लाता रहा है।