भर्ती परीक्षा के बाद सेना ने सबको ही दे डाली 'सजा'
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा देने आए चार जिलों के 1800 आवेदकों को सेना ने सजा ही दे डाली, ऐसा क्यों हुआ? देखिए तस्वीरों में?
भर्ती परीक्षा के बाद सेना ने सबको ही दे डाली 'सजा'
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा देने आए आवेदकों को सेना ने सजा ही दे डाली। ऐसा हुआ परीक्षा के बाद एक प्रश्नपत्र गायब होने से। दरअसल रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में हुई लिखित परीक्षा के बाद एक प्रश्नपत्र गायब होने से सेना हिल गई। चार जिलों के 1800 आवेदकों को तलाशी के नाम पर 4 घंटे तक रगड़ा गया।
भर्ती परीक्षा के बाद सेना ने सबको ही दे डाली 'सजा'
तलाशी के नाम पर चार जिलों के 1800 परीक्षार्थियों के कपड़े उतरवाए गए, कई को मुर्गा बनाया, उठक-बैठक लगवाई और कइयों को एक दूसरे के कंघे पर बैठा दिया गया। चार घंटे बाद मिट्टी में पेपर दबा मिला तो जवानों ने राहत की सांस ली।
भर्ती परीक्षा के बाद सेना ने सबको ही दे डाली 'सजा'
दरअसल 29 अक्टूबर को झज्जर में हुई सेना भर्ती रैली में शारीरिक और मेडिकल टेस्ट पास करने वाले रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के जवानों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया था।
भर्ती परीक्षा के बाद सेना ने सबको ही दे डाली 'सजा'
सुबह के 11 बजे परीक्षा खत्म हुई। सभी जवानों का प्रश्न पत्र और आंसर-की जमा करा ली गई। टोटल किया तो एक पेपर कम मिला। दो-तीन बार गिनती के बाद भी पेपर नहीं मिला तो अफसरों को बताया गया। पेपर गायब होने से अधिकारी हैरत में पड़ गए।