फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम ने जेल में रहते हुए उठाया बड़ा कदम, बाबा का नया सच आया सामने...जानिए

Wed, 30 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Wed, 30 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim filed pil in punjab haryana highcourt
राम रहीम - फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने जेल में रहते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। वहीं बाबा का एक ऐसा सच सामने आया, यकीं नहीं होगा।
dera sacha sauda chief ram rahim filed pil in punjab haryana highcourt
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
दरअसल, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या की हत्या मामले में अहम गवाह खट्टा सिंह के बयान का क्रॉस एग्जामिनेशन पूरा हो गया। विशेष सीबीआई की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी क्रॉस एग्जामिनेशन शुरू हो गया। रंजीत हत्या मामले में खट्टा सिंह अपने पहले के बयान पर कायम रहते हुए इस मामले में भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हत्या का आरोपी बताया।
dera sacha sauda chief ram rahim filed pil in punjab haryana highcourt
ram rahim
खट्टा सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख को लगता था कि साध्वियों के यौन शोषण के पत्र जगह-जगह भेजने के पीछे डेरा मैनेजर का हाथ है। इसके बाद डेरा प्रमुख ने सिरसा डेरा की गुफा में एक बैठक की। इसमें हत्या मामले में आरोपी कृष्ण लाल, अवतार सिंह, दर्शन सिंह, इंद्रसेन, जसवीर सिंह एवं सबदिल मौजूद रहे। 10 जुलाई, 2003 को रंजीत सिंह की हत्या करवा दी गई। अदालत ने दोनों मामलों में सुनवाई लिए एक जून की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim filed pil in punjab haryana highcourt
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
अगली तारीख पर रामचंद्र हत्या मामले के आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज किए जाएंगे। दूसरी ओर, राम रहीम ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में कहा गया कि सीबीआई ने कुल 128 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। इनमें से 122 उसके पक्ष में थे जबकि 6 विरोध में। सीबीआई ने केवल 6 गवाहों के बयान ऑन रिकार्ड रखे हैं जिन्होंने उसके खिलाफ बयान दिए थे, जबकि 122 गवाहों के बयान को रिकार्ड पर ही नहीं लाया गया।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim filed pil in punjab haryana highcourt
Ram Rahim
ऐसे में सभी 122 गवाहों के बयान को रिकार्ड का हिस्सा बनाने की अपील की गई। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए डेरा का पक्ष सुनकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। डेरा प्रमुख राम रहीम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में जब सीबीआई जांच की तो सीबीआई ने 128 लोगों को मामले में गवाही के लिये बुलाया था। लेकिन जब सीबीआई ने जब चार्जशीट फाइल की तो 122 गवाह जिन्होंने उस के पक्ष में बयान दिए थे उनकी गवाही  सीबीआई ने कोर्ट में पेश नहीं की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed