फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के कई सच अब आएंगे खुलकर सामने, बाबा के लिए मुश्किल बन सकता है ये 'करीबी'

Thu, 09 Aug 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 09 Aug 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Dear One will Expose Secrets
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का एक 'करीबी' बाबा और डेरे के लिए बड़ी मुश्किल बन सकता है। वह दोनों के कई ऐसे राज खोलेगा, जो अभी तक कहीं दफन हैं।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Dear One will Expose Secrets
राम रहीम
बात हो रही है डेरे की कोर कमेटी के सदस्य और 50 हजार के इनामी नवीन उर्फ गोबी राम की, जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे हिंसा मामले में अब तक के अनछुए पहलुओं पर पूछताछ होगी। गोबी राम डेरा प्रमुख का बेहद करीबी रह चुका है और डेरे के ट्रस्ट की देखरेख में भी उसकी अहम भूमिका मानी जा रही है।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Dear One will Expose Secrets
राम रहीम
हिंसा मामले में दर्ज एफआईआर नंबर-345 में आरोपी नवीन उर्फ गोबीराम वांछित था। लेकिन बार-बार पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को एसआईटी ने सिरसा से गिरफ्तार कर लिया था। डेरा की कोर कमेटी का सदस्य गोबी राम पर 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश, देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Dear One will Expose Secrets
Ram Rahim - फोटो : File Photo
गोबी राम मूलत: राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई सालों से डेरे में ही रह रहा था। पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि गोबीराम इन दिनों सिरसा में है, जिसके बाद पंचकूला पुलिस ने सिरसा में डेरा डाल लिया था और आज सूचना मिलते ही उसे सिरसा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Dear One will Expose Secrets
Ram rahim
मामले में डेरा प्रवक्ता डॉ. आदित्य सहित 10 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करना बाकी है। एसआइटी प्रमुख आदर्शदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही डॉ. आदित्य भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed