{"_id":"59a26f844f1c1bae248b457d","slug":"dera-sacha-sauda-chief-gurmeet-ram-rahim-convicted-who-will-be-successor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ा सवाल, राम रहीम के बाद कौन संभालेगा डेरे की गद्दी और अरबों की विरासत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़ा सवाल, राम रहीम के बाद कौन संभालेगा डेरे की गद्दी और अरबों की विरासत?
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
बाबा गुरमीत राम रहीम
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिए गए है। ऐसे में अगर बाबा जेल गए तो उनकी गद्दी कौन संभालेगा, यह चर्चा जोरो पर है।
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
बाबा की तीन बेटियां और एक बेटा
बाबा के परिवार की बात करें तो उनके दो बेटियां- चरणजीत इंसां और अमनप्रीत इंसां एवं एक बेटा- जसमीत सिंह इंसां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इन दोनों के पतियों का भी डेरे की गतिविधियों में अहम रोल रहता है। एक बेटा जसप्रीत इंसा भी है, जो डेरा सच्चा सौदा को संभालता है। डेरे के बिजनेस का भार उसी के कंधों पर है। राम रहीम की गैर मौजूदगी में डेरे के सभी अहम फैसले वही लेता है। जसप्रीत की पत्नी हुस्नमीत इंसां बठिंडा के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह की बेटी है।

हनीप्रीत इंसां को गोद ले रखा है
दो बेटियों और एक बेटे के अलावा राम रहीम ने एक बेटी हनीप्रीत इंसां को गोद ले रखा है, जिसे वो बेहद प्यार करते हैं। हनीप्रीत राम रहीम की फिल्म में अभिनय के साथ निर्देशन भी करती रही हैं। हनीप्रीत को राम रहीम के काफी करीब माना जाता है। यूं तो राम रहीम की गद्दी इन चारों में से किसी को भी दी जा सकती है, लेकिन बाबा की गद्दी की सबसे प्रबल दावेदार हनीप्रीत इंसा को ही माना जा रहा है।

गुरमीत राम रहीम
जसमीत इंसां को नहीं मिल सकती गद्दी
कहने को तो राम रहीम की गद्दी का मालिक बेटा जसमीत इंसां होना चाहिए, लेकिन उसे गद्दी दी नहीं जा सकती। क्योंकि इस मामले में एक पेंच है। दरअसल डेरा के नियमों के मुताबिक उसका अगला मुखिया वर्तमान डेरा प्रमुख के परिवार या खानदान से नहीं हो सकता है। इन नियमों की वजह से राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसां की दावेदारी मजबूत होती दिख रही है, जसमीत नहीं।

डेरा की सेकेंड इन कमांड विपासना पर भी नजरें
जसमीत और हनीप्रीत के बाद डेरा की सेकेंड इन कमांड गुरू ब्रह्मचारी विपासना को भी राम रहीम की गद्दी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। राम रहीम के बाद 35 वर्षीय विपसना का डेरा में दूसरा स्थान है। उनके पास ही राम रहीम के बाद डेरा के सभी मामलों में फैसला करने का एकमात्र अधिकार है और उन्हें इसके लिए कोई रोक-टोक नहीं सकता। विपासना सात सालों से डेरा प्रमुख के करीब हैं और संस्था के सामाजिक कार्यों को देखती हैं।