लोगों पर राम रहीम का प्रभाव गजब का था। सजा होने के बाद राम रहीम के भारी भरकम बैग डिप्टी एडवोकेट जनरल खुद उठाकर लाए थे, देखिए।
दरअसल, डेरा प्रमुख के भतीजे डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सलवारा को सीबीआई कोर्ट में वर्दी में राम रहीम का बैग उठाना भारी पड़ गया।
हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने शनिवार को एडवोकेट जनरल ऑफिस में डिप्टी एडवोकेट जनरल पद से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
काबिलेगौर है कि गुरदास सिंह सलवारा सिरसा में वकालत करते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद उनको एडवोकेट जनरल कार्यालय में डिप्टी एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।
शुक्रवार को जब डेरा प्रमुख पंचकूला की सीबीआई कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए गए थे, उस समय गुरदास सिंह सलवारा उनके साथ थे। इस दौरान वे वर्दी में थे और राम रहीम का बैग उनके हाथ में था।