फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज विवेक बनेंगे दंगल गर्ल बबीता फोगाट के 'सुहाग', हाथ में रची मेहंदी, सभी बहनों ने किया डांस

Sun, 01 Dec 2019 05:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Dangal girl Babita Phogat wedding ceremony today at The village Balali
- फोटो : सोशल मीडिया

दंगल गर्ल एवं अंतरारष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट आज नजफगढ़ निवासी भारत केसरी विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। शादी बिन दहेज के गांव बलाली में संपन्न होगी। शादी समारोह में दोनों परिवारों के लोग व रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

Dangal girl Babita Phogat wedding ceremony today at The village Balali
- फोटो : सोशल मीडिया

दो दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित बॉलीवुड व खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी। शनिवार को बबीता को मेहंदी लगाने की रस्म अदा की गई। बलाली गांव में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि शादी समारोह में कोई दिग्गज हस्ती शामिल नहीं होगी।

Dangal girl Babita Phogat wedding ceremony today at The village Balali
- फोटो : सोशल मीडिया

करीब सात माह पहले बबीता फोगाट और विवेक सुहाग ने सगाई की थी। फोगाट और सुहाग फैमिली ने करीब एक माह पहले एक दिसंबर शादी की तारीख फाइनल की थी। करीब एक सप्ताह पहले ही फोगाट फैमिली लगन की चिट्ठी लेकर नजफगढ़ स्थित विवेक सुहाग के घर पहुंची थी। यह रस्म भी सामान्य ढंग से अदा की गई थी और इसमें दोनों परिवारों के सदस्य ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal girl Babita Phogat wedding ceremony today at The village Balali
- फोटो : सोशल मीडिया

बबीता के भाई राहुल फोगाट ने बताया कि रविवार रात को होने वाले शादी समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से संगीत कार्यक्रम शुरू हो चुका है और शनिवार को मेहंदी लगाने की रस्म अदा की गई।

विज्ञापन
Dangal girl Babita Phogat wedding ceremony today at The village Balali
- फोटो : सोशल मीडिया

संगीत में थिरकीं फोगाट बहनें
शनिवार रात बबीता के पैतृक गांव बलाली स्थित घर पर संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बबीता फोगाट, रीतू फोगाट व संगीता फोगाट ने भाग लिया। संगीत में अखाड़े में दमखम दिखाने वालीं फोगाट बहने जमकर थिरकीं। वहीं, पिता द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट का कहना है कि शादी बिन दहेज के संपन्न होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed