फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AI will not replace doctors; it will make treatment even better: Prof. Ajit Kumar

डॉक्टरों की जगह नहीं लेगा एआई, इलाज को बनाएगा और बेहतर : प्रो. अजित कुमार

Tue, 08 Sep 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
AI will not replace doctors; it will make treatment even better: Prof. Ajit Kumar
चंडीगढ़। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डॉक्टरों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाकर इलाज को और बेहतर बनाएगा। यह बात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पीजीआई के 63वें स्थापना दिवस समारोह में कही। उन्होंने पीजीआईएमईआर को देश की राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए चिकित्सा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन

‘एआई इन हेल्थकेयर’ विषय पर बोलते हुए प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि एआई मेडिकल रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और बड़ी मात्रा में वैज्ञानिक जानकारी का तेजी से विश्लेषण कर सकता है। इससे डॉक्टरों को मरीज की स्थिति समझने और बेहतर उपचार संबंधी निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत को केवल दूसरे देशों के एआई सिस्टम पर निर्भर रहने के बजाय भारतीय मरीजों और यहां की बीमारियों के अनुरूप अपनी तकनीक विकसित करनी होगी।
विज्ञापन

संस्थान की बढ़ती क्षमता और मरीजों के भरोसे को बड़ी उपलब्धि
पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने संस्थान की बढ़ती क्षमता और मरीजों के भरोसे को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नए केंद्रों के शुरू होने से पीजीआई में करीब 800 बेड बढ़े हैं और कुल क्षमता 3,000 बेड हो गई है। खास बात यह है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद वेटिंग लिस्ट लगातार कम हो रही है। बीएचयू के साथ संस्थागत सहयोग पर प्रो. विवेक लाल ने कहा कि बीएचयू के लिए हर प्रकार की सहायता का वादा करते हैं। आप बस बताइए और हम उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा के लिए 35 कर्मचारी सम्मानित
समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए 35 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें अलेल सिंह नेगी, सुशील कुमार, भूराम सिंह, सते सिंह, प्रताप चंद, दुर्गा सिंह, किरण पाल, विनोद कुमार, धन सिंह, दीपक, सोनू, काली दास, राजिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, परमजीत सिंह, अशोक कुमार, रवजीत सिंह, ललिता अरोड़ा, अश्विनी कुमार, मनदीप सैनी, ओमिंदर कुमार, रजनी गुप्ता, रीता, ज्योति, मनप्रीत कौर, रजनी, राजेश, ललित चंद्र पंत, सचिन शर्मा, श्वेता, विवेक कुमार, सुरभि शर्मा, सौरभ शर्मा, अंबिका सैनी और आनंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed