फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Attack on Chandigarh Police PCR van

चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर वैन पर हमला: दो युवकों ने डंडा मार तोड़े शीशे, मौके पर मचा हड़कंप

Mon, 07 Sep 2026 08:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 08:02 PM IST
सार

मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी में पुलिस की पीसीआर वैन पर हमला हुआ है। दो युवकों ने डंडे से वार कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन
Attack on Chandigarh Police PCR van
पीसीआर वैन पर हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा में खेड़ा मंदिर के पास सोमवार शाम करीब सवा सात बजे खड़ी पुलिस पीसीआर पर दो युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पीसीआर के शीशे टूट गए। उस समय वाहन में महिला कांस्टेबल प्रियंका और चालक कांस्टेबल राजेश मौजूद थे। दोनों पुलिसकर्मी हमले में बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल प्रियंका पीसीआर में बैठकर लॉग बुक भर रही थी जबकि कांस्टेबल राजेश चालक की सीट पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक हाथों में डंडे लेकर पीसीआर के पास पहुंचे। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवकों ने वाहन पर डंडों से हमला शुरू कर दिया।हमले के दौरान पीसीआर के शीशे टूट गए। अचानक हुए हमले से दोनों पुलिसकर्मी सहम गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


एक युवक के मानसिक रूप से बीमार 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों में से एक के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और हमले के पीछे की वजह की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवकों ने अचानक पीसीआर को निशाना क्यों बनाया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed