{"_id":"6a9f28e20fc38d14b90d7560","slug":"bulb-swapping-stopped-administrator-upset-over-the-makeshift-practice-of-moving-led-bulbs-from-one-pole-to-another-street-lights-to-be-monitored-daily-now-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1117209-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्बों की अदला-बदली बंद : एक से दूसरे पोल में एलईडी लगाने के जुगाड़ पर प्रशासक नाराज, अब रोज होगी स्ट्रीट लाइट की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्बों की अदला-बदली बंद : एक से दूसरे पोल में एलईडी लगाने के जुगाड़ पर प्रशासक नाराज, अब रोज होगी स्ट्रीट लाइट की निगरानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की सड़कों को रात में रोशन रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम के अधिकारियों की अब रोजाना परीक्षा होगी। एक पोल की लाइट से एलईडी बल्ब निकालकर दूसरी लाइट जलाने की व्यवस्था पर पंजाब के गवर्नर एवं प्रशासक यूटी गुलाब चंद कटारिया ने कड़ी नाराजगी जताई है।
दो सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने निगम अधिकारियों से सवाल किया कि करीब डेढ़ साल पहले कंपनी के स्ट्रीट लाइट रिपेयर का काम छोड़ने के बाद अब तक दूसरी एजेंसी क्यों तय नहीं की गई।
प्रशासक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगला टेंडर होने तक किसी भी तरह शहर की स्ट्रीट लाइटें चालू रखी जाएं। उन्होंने कहा कि अगर एक पोल से बल्ब निकालकर दूसरे में लगाने का सिलसिला जारी रहा तो धीरे-धीरे शहर के कई हिस्से अंधेरे में डूब जाएंगे। स्ट्रीट लाइट की वर्किंग को लेकर रोजाना रिपोर्ट लेने के भी निर्देश दिए गए। संवाद