{"_id":"6a9f2875d4c59b7f5101fcd6","slug":"a-journey-that-began-with-tennis-ball-cricket-will-now-see-grassroots-cricketers-get-a-platform-through-t-10-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1117207-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टेनिस बॉल से शुरू हुआ सफर, अब टी-10 से जमीनी क्रिकेटरों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टेनिस बॉल से शुरू हुआ सफर, अब टी-10 से जमीनी क्रिकेटरों को मिलेगा मंच
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के नामी क्रिकेटरों में लगभग सभी ने शुरुआती दौर में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे ने भी अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत टेनिस बॉल से ही की थी। उन्होंने सोमवार को मोहाली में टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन की प्रेस वार्ता में सुपर टी10 लीग के शुभारंभ की घोषणा की। फेडरेशन ने मोरे को लीग का कमिश्नर नियुक्त किया है।
फेडरेशन के संस्थापक सुशील शर्मा, सह-संस्थापक एवं निदेशक सुशील मलिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेया प्रभु ने लीग की घोषणा की। इसका उद्देश्य जमीनी और उभरते क्रिकेटरों को स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। खिलाड़ियों की पहचान, चयन और विकास के लिए ट्रायल और प्रतिभा खोज अभियान चलाए जाएंगे। मोरे लीग के क्रिकेट स्तर, खिलाड़ियों के हित और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
सुपर टी10 लीग की छह टीमें
क्रम
टीम
1
मुंबई एक्सट्रीम
2
दिल्ली लीजेंड्स
3
बिहार योद्धाज
4
चेन्नई किंग्स
5
बेंगलुरु थंडर्स
6
यूपी चैलेंजर्स
पंजाब में प्रतिभाओं की कमी नहीं
मोरे ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत व्यवस्थित मंचों की है। पंजाब में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने मोहाली में चल रही शेर-ए-पंजाब टी20 लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच बताया। कहा कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ पंजाब के युवा भी खेल रहे हैं। मोरे ने कहा कि मोहाली आने के बाद वह शेर-ए-पंजाब लीग के मुकाबले देखने जरूर जाएंगे।