{"_id":"5de492568ebc3e54c5490166","slug":"dangal-girl-babita-phogat-unique-marriage-with-vivek-suhag-wedding-bells","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल पहलवान की अनोखी शादी, 8 फेरे न बैंड बाजा न बरात, 1 रुपये में सगाई, बने विवेक 'सुहाग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल पहलवान की अनोखी शादी, 8 फेरे न बैंड बाजा न बरात, 1 रुपये में सगाई, बने विवेक 'सुहाग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दंगल गर्ल' व अंतरराष्ट्रीय पहलवान शादी के बंधन में बंध गई, लेकिन उनकी शादी इतने अनोखे तरीके से हुई कि सभी ने पीठ थपथपाकर शाबाशी दी और तारीफों के पुल भी बांधे। देखिए तस्वीरों में...
भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट रविवार रात भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में साधारण ढंग से शादी की रस्में अदा की गईं। बबीता ने जहां डिजाइनर सब्य साची का तैयार किया गया लाल रंग का लहंगा पहना, वहीं विवेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी।
शादी में फौगाट और सुहाग फैमिली सहित करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। विवेक केवल 21 लोगों के साथ लेकर 'दंगल गर्ल' को ब्याहने पहुंचे। बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया है और शादी बिन दहेज के संपन्न हुई है। न बैंड बाजा आया और न ही डीजे बजा। शादी में प्लास्टिक का कहीं भी प्रयोग नहीं हुआ। शादी में लकड़ी के चम्मच और दोने ही प्रयोग किए गए।
रस्म के अनुसार, दूल्हे और उसके साथ आए लोगों को महाबीर फौगाट के अखाड़े में रोका गया, जबकि फेरे की रस्म बबीता के घर पर अदा की गई। शादी समारोह बबीता के घर पर ही आयोजित किया गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे बरात गांव बलाली पहुंची। करीब 8:50 पर लगन की रस्म अदा की गई, जबकि इसके बाद नौ बजे गौरवा देने की रस्म निभाई गई।
रात करीब 11 बजे फेरे संपन्न हुए। बबीता और विवेक ने आठवां फेरा लेकर समाज को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बबीता की बड़ी बहन गीता फौगाट अपने पति पवन सरोहा के साथ शादी में पहुंचीं। उनके अलावा संगीता फौगाट के मंगेतर एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया भी शादी में शरीक होने अपने कोच शाकू के साथ पहुंचे। शाकू जॉर्जिया के निवासी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।