फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First a collision with a Scorpio, then an attempt to run the victim over with a Thar... two more arrested in the bouncer murder case.

Chandigarh News: पहले स्कॉर्पियो से टक्कर, फिर थार से कुचलने की कोशिश... बाउंसर हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
First a collision with a Scorpio, then an attempt to run the victim over with a Thar... two more arrested in the bouncer murder case.
चंडीगढ़। दरिया गांव स्थित होटल के बाहर बाउंसर पवन कुमार की हत्या के मामले में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस ने जांच तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल काले रंग की महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो बरामद की हैं। दोनों वाहनों से दो चाकू और तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं।
विज्ञापन

पहले स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर थार से कुचलने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक मामला 30 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाने में सूरज की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उसका भाई पवन कुमार दोस्तों के साथ दरिया गांव स्थित होटल में पार्टी करने गया था। इसी दौरान कुछ आरोपी स्कॉर्पियो और ब्लैक थार में वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पवन और सूरज की गाड़ियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पहले स्कॉर्पियो से पवन की गाड़ी में कथित तौर पर जोरदार टक्कर मारी गई। इसके बाद ब्लैक थार सवार आरोपियों ने तेज रफ्तार में पवन और सूरज की तरफ वाहन चढ़ाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूरज भी घटना में घायल हुआ था। उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 सितंबर को दो आरोपी पकड़े, स्कॉर्पियो बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने 2 सितंबर को सुभाष और मोनू जसवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद की गई। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की।
4 सितंबर को साहिल और कैफ खान गिरफ्तार
पुलिस ने 4 सितंबर 2026 को साहिल और मोहम्मद कैफ खान उर्फ अरबाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद ब्लैक महिंद्रा थार बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों से दो चाकू और तीन लकड़ी के डंडे भी मिले हैं।

वजह और साजिश के पहलू पर भी जांच
पुलिस अब हर आरोपी की भूमिका खंगाल रही है। घटना से पहले आरोपियों के बीच हुई बातचीत, हमले की वजह और वारदात की योजना समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सुभाष और मोनू जसवाल के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed