{"_id":"6a9dca0f8ac9718e3e06f72a","slug":"students-of-gmch-32-will-take-the-first-step-towards-becoming-doctors-by-donning-white-coats-bearing-their-names-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1116393-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अपने नाम वाला व्हाइट कोट पहनकर डॉक्टर बनने की पहली सीढ़ी चढ़ेंगे जीएमसीएच-32 के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अपने नाम वाला व्हाइट कोट पहनकर डॉक्टर बनने की पहली सीढ़ी चढ़ेंगे जीएमसीएच-32 के छात्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। दाखिले के साथ जिस सफेद कोट को पहनने का सपना मेडिकल छात्र देखते हैं, वह दिन जीएमसीएच-32 के एमबीबीएस बैच-2026 के विद्यार्थियों के लिए अब करीब है। 9 सितंबर को टैगोर थिएटर में नए एमबीबीएस विद्यार्थियों का व्हाइट कोट समारोह होगा। इसमें विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर डॉक्टर बनने की औपचारिक यात्रा की शुरुआत कराई जाएगी। खास बात यह होगी कि हर छात्र अपना सिला हुआ व्हाइट कोट पहनेगा, जिस पर उसका नाम प्रदर्शित होगा।
व्हाइट कोट और वार्षिक दिवस समारोह की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। कार्यक्रम से पहले दोपहर 2:30 बजे अभिभावक-विद्यार्थी-शिक्षक संवाद होगा, जबकि शाम 4 बजे मुख्य समारोह शुरू होगा।
कॉलेज प्रशासन ने नए बैच के सभी विद्यार्थियों को अपना सिला हुआ व्हाइट कोट और उस पर नाम की पट्टी लगाकर आने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों को निर्धारित सीटों पर दोपहर 2:30 बजे तक बैठने के लिए कहा गया है।