फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ब्रॉडबैंड यूज करते हैं तो सावधान, जल्दी से सभी पासवर्ड बदल लें

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
cyber attack on bsnl broadband services, change all passwords soon
cyber attack on bsnl broadband services
अगर आप बीएसएनएल ब्रॉडबैंड यूज करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। जल्दी से अपने सभी पासवर्ड बदल लीजिए, वरना पछताना पड़ सकता है।
cyber attack on bsnl broadband services, change all passwords soon
cyber attack on bsnl broadband services
दरअसल, देश भर में साइबर अटैक के बाद बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। 25 जुलाई से ही अंबाला सर्कल समेत पूरे देश के लाखों उपभोक्ताओं को इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत आ रही है। अब इसके समाधान के लिए मॉडम अपडेट किए जा रहे हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि सबसे ज्यादा प्रभावित वे लोग हुए हैं जिन्होंने अपना डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड नहीं बदला।
cyber attack on bsnl broadband services, change all passwords soon
cyber attack on bsnl broadband services
गौरतलब है कि अकेले हरियाणा में बीएसएनएल के करीब एक लाख, 20 हजार ब्रॉडबैंड यूजर हैं। बीएसएनएल अंबाला सर्कल के जीएम प्रेम सिंह के मुताबिक उन्होंने शुरू में वायरस के अटैक से निपटने के लिए सिस्टम को कनफिगर किया। इससे पहले हर 5-10 मिनट या इससे कम समय में वायरस का अटैक हो रहा था। बावजूद इसके एक से चार घंटे के नियमित अंतराल पर उपभोक्ताओं को फिर वही परेशानी आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cyber attack on bsnl broadband services, change all passwords soon
cyber attack on bsnl broadband services
इससे बचने के लिए कंपनी आईटी सेल के सहयोग से मॉडम को रिसेट कर रही है ताकि परेशानी न हो। कंपनी उपभोक्ताओं को अपने पासवर्ड बदलने की भी सलाह दे रही है, ताकि साइबर अटैक से बचा जा सके। वहीं बता दें कि इस अटैक से डाटा चोरी, हैकिंग, इंक्रिप्टिंग सहित और भी खतरे हैं। बीएसएनएल को आई इस तरह की परेशानी के बाद कुछ अन्य सर्विस प्रोवाइडर ने भी उपभोक्ताओं को हिदायत देनी शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
cyber attack on bsnl broadband services, change all passwords soon
cyber attack on bsnl broadband services
पासवर्ड बदलने की सलाह
जीएम ने बताया कि इस तरह की समस्या सभी उपभोक्ताओं को नहीं है। यह खासकर उन्हें आ रही है जो पर्सनल कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के बाद इसे ऑन छोड़ देते हैं या जिन्होंने पासवर्ड नहीं बदला है। अब उन्हें तत्काल पासवर्ड बदलने की सलाह दी जा रही है। अब तक मिली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed