फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसता खेलता फ्रांस गया था युवक, जिंदा लाश बनकर रह गया, हाल देख मां बाप बेसुध

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/मोहाली Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj helps parents for visa to meet ill son admitted in france hospital
indian boy admitted in france hospital
3 साल पहले एक युवक हंसता खेलता फ्रांस गया था, लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया कि वह जिंदा लाश बन गया। हालत ऐसी है कि देखकर मां बाप रो रोकर बेसुध हुए जाते हैं।
sushma swaraj helps parents for visa to meet ill son admitted in france hospital
सुषमा स्वराज
हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से मोहाली के खरड़ के गांव सिंबल माजरा निवासी अवतार सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर को फ्रांस जाने का वीजा मिला। इनका बेटा अमरिंदर सिंह इन दिनों फ्रांस में उपचाराधीन है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष उठाया था, जिसके बाद इन्हें बेटे से मिलने के लिए वीजा मिल गया। 
sushma swaraj helps parents for visa to meet ill son admitted in france hospital
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : twitter
सिरसा ने बताया कि पिछले दिनों अमरिंदर सिंह के परिवार की मदद मांगने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद उन्होंने अमरिंदर सिंह के परिवार से संपर्क किया और मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष रखा। सारी बात जानने के बाद विदेश मंत्रालय ने तुरंत फ्रांस के दूतावास से संपर्क किया, जिसने दोनों को विशेष केस के रूप में वीजा हासिल करने के लिए आवेदन की मंजूरी दे दी और उनको वीजा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushma swaraj helps parents for visa to meet ill son admitted in france hospital
c - फोटो : demo pic
सिरसा ने बताया कि अवतार सिंह का बेटा अमरिंदर सिंह तीन साल पहले अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बच्ची के साथ 14 लाख रुपए खर्च करके फ्रांस गया था। यहां उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया। परिवार हंसता-खेलता समय बिता रहा था कि करीब तीन हफ्ते पहले अचानक अमनिंदर को किसी अजीब बीमारी ने घेर लिया। वह बीमार रहने लगा। हालत खराब हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
sushma swaraj helps parents for visa to meet ill son admitted in france hospital
visa - फोटो : pti
जांच में पता चला कि उसके खून में इंफेक्शन हो गया है, जो उसके पूरे शरीर में फैल चुका है। सिर्फ 5 दिन में ही इस बीमारी ने अमरिंदर को इस तरह घेरा कि डॉक्टरों को उसके पैर और नाक काटना पड़ा। 8वें दिन डाक्टरों ने उसकी जिंदगी बचाने और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उसके हाथ भी काट दिए। अब यह नौजवान एक जिंदा लाश की तरह बनकर रह गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed