Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
wife murder at rohtak, rohtak murder, lady murder at rohtak, husband murder his wife, rohtak
{"_id":"577cce064f1c1be6567f9cf1","slug":"wife-murder-at-rohtak-rohtak-murder-lady-murder-at-rohtak-husband-murder-his-wife-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी का कत्ल करने के बाद ससुराल आकर सो गया, गढ़ दी नई कहानी, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का कत्ल करने के बाद ससुराल आकर सो गया, गढ़ दी नई कहानी, तस्वीरें
Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
wife murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते शातिराना अंदाज में उसकी गर्दन तोड़कर हत्या की और ससुराल आकर सो गया। सास के सामने नई कहानी गढ़ दी। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 9
wife murder1
वारदात, रोहतक की है। सुबह वारदात का पता चला तो आरोपी पत्नी का शव लेने मौके पर भी पहुंचा। महिला की मां ने दामाद पर ही शक जाहिर किया। जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और वारदात की बात कबूल कर ली। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर दामाद सोनीपत के सिलाना निवासी कमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
3 of 9
lady murder at rohtak
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे खोखराकोट के खेतों वाले रास्ते पर एक महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान फतेहपुरी निवासी 26 वर्षीय अंजू के रूप में की। सूचना मिलते ही मौके पर महिला की मां बाला और परिजन पहुंचे। यहां बाला ने बताया कि उनकी बेटी अंजू की शादी 5 साल पहले सोनीपत के सिलाना निवासी कमल से हुई थी। दामाद मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
wife murder3
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही अंजू को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर अंजू अपने मायके फतेहपुरी कॉलोनी आ गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और अंजू ससुराल लौट गई। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। अंजू के साथ कमल रोज मारपीट करता था।
विज्ञापन
5 of 9
wife murder4
बाला का कहना है कि उनका दामाद और बेटी सोमवार रात को घर से कोई काम का बहाना बनाकर निकले थे। रात करीब 12 बजे उनका दामाद हांफता हुआ घर पहुंचा मगर अंजू नहीं आई। बाला का कहना है कि कमल के कपड़े कीचड़ से लतपथ थे। बाला ने अंजू के बारे में दामाद से पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ युवक उठा कर ले गए हैं। इसके बाद मायके पक्ष ने भी अंजू की तलाश करना जरूरी नहीं समझा। अंजू के चार वर्षीय एक बेटा सौरभ और एक बेटी राधिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।