{"_id":"6ad14ba6dc23e3e25a0af838","slug":"rs-10-lakh-scam-in-relocation-from-mumbai-to-gorakhpur-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1486775-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर शिफ्टिंग में 10 लाख का खेल, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर शिफ्टिंग में 10 लाख का खेल, प्राथमिकी
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। मुंबई से गोरखपुर घरेलू सामान भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और सामान चोरी का मामला सामने आया है। सेना में तैनात मेजर की पत्नी रीवा सिंह ने प्रगति पैकर्स एंड मूवर्स के मालिक यशपाल सिंह और उसके सहयोगी सूरज अग्रवाल पर छह लाख रुपये का सामान गायब करने, चार लाख रुपये के सामान को क्षतिग्रस्त करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शाहपुर पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रीवा सिंह के मुताबिक, वह मुंबई के विक्रोली स्थित कन्नमवार नगर दो की निवासी हैं। उन्होंने एक अगस्त को अपना घरेलू सामान थाणे शिफ्ट करने के लिए प्रगति पैकर्स एंड मूवर्स को सौंपा था। बाद में कंपनी के मालिक यशपाल सिंह से फोन पर बात कर सामान गोरखपुर भेजने को कहा और इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी दिया। बिल के अनुसार, सामान 13 अगस्त तक गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन कंपनी के लोग फोन उठाने से बचने लगे।
आरोप है कि काफी प्रयास के बाद 15 सितंबर की रात सामान गोरखपुर पहुंचा तो तीन कार्टून गायब थे। रीवा के अनुसार, इनमें 15 जोड़ी महंगे जूतों का बॉक्स और कॉस्मेटिक सामान की बाल्टी शामिल थी। वहीं जो कार्टून पहुंचे, वे खुले और आधे खाली थे। वाशिंग मशीन, ड्रेसिंग टेबल, मिक्सर और इंडक्शन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी टूटा-फूटा मिला। रीवा ने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर कंपनी के मालिक ने धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने पुलिस से भी न डरने की बात कही तथा सेना में तैनात उनके पति को भी चुनौती दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ा