फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   481 RAC trainees pass out from SSB

Gorakhpur News: एसएसबी में आरएसी के 481 प्रशिक्षु पासआउट

Fri, 16 Oct 2026 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
481 RAC trainees pass out from SSB
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को राजस्थान पुलिस की राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) के 481 प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने अनुशासित परेड और विभिन्न प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का परिचय दिया। समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड के साथ हुई। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कदमताल करते हुए अपनी कार्यकुशलता प्रदर्शित की।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसबी गोरखपुर के उपमहानिरीक्षक अमित कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि संजय कुमार अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीजी जोन राम कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed