फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two locked houses broken into; goods worth lakhs stolen

Ambala News: दो बंद मकानों में सेंध, लाखों का सामान चोरी

Fri, 16 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Oct 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Two locked houses broken into; goods worth lakhs stolen
अंबाला। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामले में पल्लेदार मोहल्ला निवासी गौरव जग्गी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अक्तूबर को परिवार के साथ मोहाली स्थित दूसरे मकान पर गए थे। 15 अक्तूबर को जब वे लौटे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से दो पानी की मोटरें, 5 पंखे, एसी, कूलर के पंखे, दो इनवर्टर, टोंटियां और बर्तन चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरा मामला थाना बराड़ा क्षेत्र के अधोई गांव का है। गुरुग्राम में रहने वाले अमरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 अक्तूबर को उनके भाई ने फोन पर घर का ताला टूटने की सूचना दी। जब वे गांव पहुंचे तो देखा कि अलमारी के लॉकर से करीब 7,500 रुपये की नकदी और एक पर्स गायब था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed