फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young woman goes missing after taking cash from home

Karnal News: घर से नकदी लेकर लापता हुई युवती

Fri, 16 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 16 Oct 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Young woman goes missing after taking cash from home
नारायणगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से बुधवार रात 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो युवती कमरे में नहीं मिली। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि वह अपने साथ कुछ नकदी भी ले गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक पर उन्हें शक है, जो घटना के बाद से अपना मोबाइल फोन बंद किए हुए है। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि युवती की तलाश और मामले की छानबीन के लिए टीम गठित कर दी गई हैं, जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed