फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा: ईद के बाद होना था बेटी का निकाह, दो मंजिला मकान गिरा

Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Incident: after Eid wedding of daughter, Two-storey house fell down
दो मंजिला मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला

मेवात के गांव बादली में दो मंजिला मकान अचानक 15 सेकेंड में धराशायी हो गया। जिसमें घर के मालिक सहित करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है, जिसे फरीदाबाद के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Incident: after Eid wedding of daughter, Two-storey house fell down
दो मंजिला मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

मकान गिरने से घर में खड़ी स्विफ्ट कार और मोटरसाइकल भी मलवे में दब गई।  जो मकान गिरा है, उसमें लडकी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी दब गया।

Incident: after Eid wedding of daughter, Two-storey house fell down
दहेज का सामान दबा - फोटो : अमर उजाला

मकान मालिक महकूम ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने घर की बालकॉनी में खड़ा हुआ था। घर के सामने एक कपड़ा बेचने वाला जा रहा था। वह और उसकी बेटी उससे बात करने लगे। उस समय उनके पिता हसन मोहम्मद नीचे कमरे में कुरान पढ़ रहे थे और बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Incident: after Eid wedding of daughter, Two-storey house fell down
मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

अचानक बालकॉनी का हिस्सा गिरना शुरू हुआ और केवल 15 सेकेंड में उसका दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से हसन मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मकहम, उसकी बेटी रिजवाना, जाहिदा और अकलीमा घायल हो गए। इनके सिर में चोट है और हाथ-पांव भी टूटे हैं।

विज्ञापन
Incident: after Eid wedding of daughter, Two-storey house fell down
हादसा - फोटो : अमर उजाला

महकूम ने बताया कि उनकी बेटी रिजवाना की शादी ईद के बाद होनी थी उसके दहेज के लिये काफी सामान लाया हुआ था। वह सब मकान गिरने से दब गया। महकम ने बताया कि उसने करीब पांच साल पहले ही मकान को बनाया था। जिस समय हादसा हुआ न तो आंधी आई और ना ही बारिश थी। पीड़ित परिवार ने मकान का आकलन कराकर सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed