फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया धन 'कुबेर' दर्जी के अकूत काले धन से जुड़ा चौकाने वाला सच 

Sun, 18 Dec 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
Unfolded money 'Kuber' huge black money linked to tailor shocking truth
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

टेलर के मालिक के घर व दुकान पर छापे में 30.17  लाख रुपये की नगदी और 2.700 किलो सोने की बरामदगी के मामले में चौकाने वाला सच सामने आया है। ईडी ने महाराजा टेलर के घर से जो 30.17 लाख नगदी और ढाई किलो सोना बरामद किया था। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों ज्वेलरों को कार्यालय में बुलाकर घंटों पूछताछ की। 

Unfolded money 'Kuber' huge black money linked to tailor shocking truth
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया

वहीं ईडी इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं दुकान मालिक केवल टेलरिंग शॉप को दिखाकर कोई और बिजनेस तो नहीं कर रहे। ईडी ने इस मामले में शनिवार को कई सुनारों से पूछताछ की है। ईडी टेलर का पैसा बदलने वाले बैंक अधिकारियों के बारे में भी पता लगा रही है।  ईडी इस एंगल से जांच कर रही है कि महाराजा टेलर के मालिक टेलरिंग दुकान की आड़ में कोई और बिजनेस तो नहीं कर रहे हैं। 

Unfolded money 'Kuber' huge black money linked to tailor shocking truth
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया

कहीं ये लोग टेलरिंग शॉप की आमदनी का ही टैक्स भर रहे हैं और वे टैक्स चोरी कर रहे हैं। इसीलिए ईडी ने आयकर विभाग को मामले की जांच करने के लिए लिखा है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह की अगुवाई में करीब 10 घंटे तक चली इस रेड में ईडी ने 1.5 किलो के सोने के गहने व एक किलो सोने की ईंटें तथा दो 100 - 100 ग्राम के सोने के बिस्कुट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unfolded money 'Kuber' huge black money linked to tailor shocking truth
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया

चौकाने वाली बात यह है कि जैसे ही नोटबंदी की घोषणा हुई, महाराजा टेलर के मालिकों ने 44 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से सोना खरीदा था। ईडी ने मोहाली में फेज सात इंडस्ट्रियल एरिया व चंडीगढ़ में सेक्टर 22 में उसकी दुकान की भी सर्च की। ईडी का कहना है कि फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। 

विज्ञापन
Unfolded money 'Kuber' huge black money linked to tailor shocking truth
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया

अभी नगदी और सोने की जांच चल रही है। अभी तक न र्तो ईडी की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई न ही मोहाली के थाने में कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है। शनिवार को ईडी ने सेक्टर 22 स्थित टेलर द्वारा बताए गए ज्वेलर की दुकान पर जाकर छानबीन भी की। हालांर्कि ईडी का कहना है कि ज्वैलर के पास से कुछ नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक महाराजा टेलर के मालिक ने एक किलो सोना सेक्टर 22 के ज्वेलर से और 1.5 किलो सोना लुधियाना के ज्वेलर से खरीदा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed